पटना ब्यूरो । भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व थाना पुलिस के कड़ी निगरानी के बाबजूद नेपाल से शराब तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की अहले सीमा पर तैनात एसएसबी कैम्प अखरहरघाट के जवानों ने सीमा पर गश्ती के दौरान सीमा पीलर संख्या 291/17 केरवा नहर के नेपाल से सिर पर रखकर लाई जा रही 1800 बोतल नेपाली देशी शराब के साथ तीन नेपाली धंधेबाज को धर दबोचा। जवानों की इस कार्रवाई के दौरान अन्य धंधेबाज नेपाल की ओर भाग निकला।
पकड़े गए धंधेबाज की पहचान परोसी राष्ट्र नेपाल के धनुषा जिला के मुसरनियां गांव निवासी चंदन कुमार (17) वर्ष, मुखियापट्टी गांव निवासी विकास कुमार (14) वर्ष एवं ओम बतला (17) वर्ष के रूप में की गई है। एसएसबी के असिस्टेंट कमांटडेंट वाईएस नेगी ने बताया कि रविवार करीब चार बजे सुबह जवानों ने गश्ती के दौरान नेपाल से 10 से 12 की संख्या में धंधेबाज शराब की बोरी सिर पर रखकर भारतीय क्षेत्र की ओर आ रहा था।
एसएसबी जवानों को देख सभी धंधेबाज सिर से बोरी फेंक कर नेपाल की ओर धौंस नदी हेलकर भागने लगा। एसएसबी जवानों ने पिछा कर तीन धंधेबाजों को पकड़ने में कामयाब हो गया। पकडे गए 16 बोरी में 1800 बोतल नेपाल निर्मित सौंपी नामक देशी शराब बरामद किया गय।
एसएसबी द्वारा पुछ ताछ के दौरान धंधेबाजों ने बताया कि शराब नेपाल के मुसरनियां गांव से भारतीय क्षेत्र बेचने के लिए ला रहा था। इस कारोबार में वे लोग काफी दिनों से संलिप्त है। असिस्टेंट कमांटडेंट ने बताया कि बरामद शराब जब्त कर गिरफ्तार धंधेबाजों के खिलाफ अग्रतर कार्रवाई के लिए साहरघाट थाना पुलिस किया जा रहा है।
इस बाबत थानाध्यक्ष सुरेन्द्र पासवान ने बताया कि एसएसबी के द्वारा पकड़े गए शराब जब्त कर गिरफ्तार धंधेबाज के खिलाफ थाने में मधनिषेध कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज धंधेबाजों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।


