पटना । बिहार ATS और NIA ने गुरुवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए जम्मू और कश्मीर के आतंकियों के साथ कनेक्शन के आरोप में अरमान को गिरफ्तार कर लिया. अरमान छपरा जिला के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के देव बहुआरा गांव का निवासी है.
अरमान अली पर मो जावेद के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर के आतंकियों को पिस्टल सप्लाई करने का आरोप है. जावेद को बिहार ATS ने 15 जनवरी 2021 को गिरफ्तार किया था.


