एसएसबी की बड़ी कार्रवाई,बिहार के रास्ते नेपाल से हो रही नकली नोटों की तस्करी करने वालो को दबोचा

पटना । भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी 44वीं बटालियन ने अहम कार्रवाई करते हुए जाली नोट की बड़ी खेप को बरामद किया. एसएसबी 44वीं बटालियन के मंगुराहा बीओपी ने बाइक के साथ जाली नोट के एक कारोबारी को भी धर दबोचा हैं. मामला नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र के गौनाहा थाना क्षेत्र स्थित पिपरिया चौक के पास का है. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सीमा की सुरक्षा में मंगुराहा बीओपी पर तैनात एसएसबी जवानों ने जाली नोटों के साथ कारोबारी को भी धर दबोचा है.

एसएसबी जवानों को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बाईक सवार कारोबारी को जाली नोटों के पकड़ा गया है जिसके बाद पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए. बताया जा रहा है कि मंगुराहा बीओपी पर तैनात एसएसबी जवानों को गुप्त सूचना मिली कि भारत-नेपाल सीमा पर जाली नोटों की डिलीवरी होने वाली है. इसी बीच एसएसबी जवानों ने जाल बिछा कर गौनाहा थाना क्षेत्र के पिपरिया चौक के समीप बाईक सवार तस्कर को जाली नोटों के साथ गिरफ़्तार कर लिया.

गिरफ़्तार कारोबारी के पास से 12850 रुपया बरामद किया गया है जिसमें 100 रुपए का नया नोट 91 अदद है जबकि 50 रुपए का नया नोट 75 अदद है जिसे एसएसबी जवानों ने अधिकारियों के साथ गौनाहा थाना पुलिस के हवाले कर दिया है .

प्रतिक्रिया दिनुहोस

सम्बन्धित समाचार

ताजा समाचार

लोकप्रिय

नेपाल प्रहरी

नागरिकले प्रहरीसँग भरोसा गरुन्, प्रहरीले बर्दीमा गर्व गर्न सकोस् : नवनियुक्त आईजिपी केसी

नागरिकले प्रहरीसँग भरोसा गरुन्, प्रहरीले बर्दीमा गर्व गर्न सकोस् : नवनियुक्त आईजिपी केसी

काठमाडौँ । नवनियुक्त प्रहरी महानिरीक्षक मनोज केसीले नागरिकको सुरक्षा र सम्मानलाई आफूले सदैव सर्वोपरि राख्ने प्रतिबद्धता व्यक्त गरेका छन् । गृह मन्त्रालयमा बुधबार प्रहरी महानिरीक्षकको..