मधुबनी । खिरहर थाना पुलिस ने 315 बोतल नेपाली शराब व बाइक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। धंधेबाज की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के सोठगांव मधुबनी टोल निवासी मो शकील के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार धंधेबाज उमगांव की ओर से बाइक पर शराब लेकर बेनीपट्टी की ओर जा रहा था। जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली।
सूचना मिलते ही थाना के एएसआई श्रीकांत निराला अन्य पुलिस बल के साथ सीपीपी कॉलेज के नजदीक धंधेबाज को शराब व बाइक के साथ दबोच लिया।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज के विरुद्ध मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए न्यायालय भेजने की तैयारी चल रही है।


