नेपाल – भारत बॉर्डर पर 6 अरब 86 करोड़ की नशीली दवाएं पकड़ी

नयाँदिल्ली । भारत-नेपाल सीमा के समीप महराजगंज जिले के जमुई कला में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस-प्रशासन ने मंगलवार को 6 अरब 86 करोड़ रुपये की डेढ़ ट्रक नशीली दवाएं बरामद की हैं। जिले में अब तक की यह सबसे बड़ी बरामदगी है। प्रतिबंधित दवाओं को नेपाल भेजने की तैयारी थी। इसी बीच प्रशासन को इसकी भनक लग गई। एसडीएम निचलौल के नेतृत्व में पुलिस, एसएसबी व ड्रग विभाग ने यह कार्रवाई की। एक व्यक्ति को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को डीएम-एसपी ने इसका खुलासा किया।

महराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली में बुधवार को डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार, एसपी प्रदीप गुप्ता व एसएसबी कमांडेंट मनोज कुमार ने प्रेसवार्ता कर बरामदगी की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि 3 अगस्त को ठूठीबारी कोतवाली के प्रभारी एसओ अरुण कुमार दूबे अपने हमराहियों के साथ गड़ौरा में वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि जमुई कला गांव में बड़े पैमाने पर अवैध दवाओं का कारोबार हो रहा है। प्रभारी एसओ की सूचना पर डीएम व एसपी ने ड्रग विभाग व एसएसबी के साथ संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए। निचलौल एसडीएम प्रमोद कुमार के नेतृत्व में जमुई कला में छापेमारी की गई। एक घर व गोदाम से करीब डेढ़ ट्रक अवैध दवाएं बरामद हुईं। ड्रग विभाग के मुताबिक बरामद दवाओं की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 6 अरब 86 करोड़ रुपये है। इन्हें नेपाल भेजने की तैयारी थी। इस मामले में रमेश गुप्ता नाम के आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपित रमेश का भाई गोविन्द प्रसाद फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपित सीधे फैक्ट्री से प्रतिबंधित दवाएं खरीदते थे। खुद उस पर रैपर और लेवल लगाकर लोकल विक्रेताओं को और नेपाल में सप्लाई करते थे। एसपी ने बताया कि दो बाल्टी पानी में इंजेक्शन का एंपुल मिला है। इसके बारे में रमेश ने बताया कि पानी में भिगोने से मूल्य का लेवल निकल जाता था। उसके स्थान पर दूसरा लेवल लगा दिया जा रहा था।

इतनी हुई बरामदगी

25180 नशीले इंजेक्शन

340 एंपुल बिना लेबल के इंजेक्शन

18782 शीशी सौ-सौ एमएल के सिरप

313384 कैप्सूल

124875 टेबलेट

134460 प्रिंटेड लेवल

गोविन्द की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम

एसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि ड्रग्स माफिया पर शिकंजा कसने के लिए मुख्य आरोपी गोविन्द गुप्ता (रौनियार) पुत्र भोली निवासी जमुई कला कोतवाली ठूठीबारी पर 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई है। मुख्य आरोपी पर गंभीर से गंभीर धाराएं लगाई जाएंगी, जिससे इस प्रकार का कृत्य करने से पहले लोग अंजाम के बारे में सोचें। गोविन्द पर पहले से मुकदमा पंजीकृत है, जिसमें वह वांछित है और फ़रार चल रहा है।

नशीली दवाओं की बरामदगी के मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22, औषधि व प्रशाधन सामग्री अधिनियम की धारा 18(ए)/27 व 419, 420, 467, 468, 471 आईपीसी व 63/65 कॉपीराइट अधिनियम के तहत केस दर्ज कर रमेश कुमार गुप्ता निवासी जमुई को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपित की तलाश की जा रही है।

प्रतिक्रिया दिनुहोस

सम्बन्धित समाचार

ताजा समाचार

लोकप्रिय

नेपाल प्रहरी

नागरिकले प्रहरीसँग भरोसा गरुन्, प्रहरीले बर्दीमा गर्व गर्न सकोस् : नवनियुक्त आईजिपी केसी

नागरिकले प्रहरीसँग भरोसा गरुन्, प्रहरीले बर्दीमा गर्व गर्न सकोस् : नवनियुक्त आईजिपी केसी

काठमाडौँ । नवनियुक्त प्रहरी महानिरीक्षक मनोज केसीले नागरिकको सुरक्षा र सम्मानलाई आफूले सदैव सर्वोपरि राख्ने प्रतिबद्धता व्यक्त गरेका छन् । गृह मन्त्रालयमा बुधबार प्रहरी महानिरीक्षकको..