डीआरआई ने ईरान के रास्ते तस्करी कर लाई गई 2 हजार करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त,एक गिरफ्तार

मुंबई । राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) से तस्करी कर लाई गई करीब 283 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है जिसकी कीमत 2,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि महाराष्ट्र स्थित रायगढ़ जिले में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) पर इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि सोमवार को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ की जब्ती हाल के समय में प्रतिबंधित पदार्थ की सबसे बड़ी जब्ती है.

डीआरआई के एक अधिकारी ने बताया कि ईरान होते हुए अफगानिस्तान से तस्करी कर लाई गई खेप को पहले जिप्सम पत्थर और टेलकम पाउडर बताया गया था. उन्होंने बताया कि आयात निर्यात कोड प्रभजोत सिंह के नाम पर था और यह खेप पंजाब भेजी जानी थी.

अधिकारी ने बताया कि सिंह को प्रतिबंधित पदार्थ की जब्ती के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही बताया कि आरोपी पिछले एक साल से JNPT के जरिए जिप्सम पत्थर और टेलकम पाउडर का आयात कर रहा था.

अधिकारियों ने पूर्व में बताया था कि पिछले साल अगस्त में, मुंबई सीमा शुल्क विभाग एवं डीआरआई ने 1,000 करोड़ रुपये कीमत की 191 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी जिसे ‘आयुर्वेदिक दवा’ बता कर लाया जा रहा था और माना गया कि वह खेप भी जेएएनपीटी पर मालवाहक पोत से अफगानिस्तान से आई थी.

प्रतिक्रिया दिनुहोस

सम्बन्धित समाचार

ताजा समाचार

लोकप्रिय

नेपाल प्रहरी

नागरिकले प्रहरीसँग भरोसा गरुन्, प्रहरीले बर्दीमा गर्व गर्न सकोस् : नवनियुक्त आईजिपी केसी

नागरिकले प्रहरीसँग भरोसा गरुन्, प्रहरीले बर्दीमा गर्व गर्न सकोस् : नवनियुक्त आईजिपी केसी

काठमाडौँ । नवनियुक्त प्रहरी महानिरीक्षक मनोज केसीले नागरिकको सुरक्षा र सम्मानलाई आफूले सदैव सर्वोपरि राख्ने प्रतिबद्धता व्यक्त गरेका छन् । गृह मन्त्रालयमा बुधबार प्रहरी महानिरीक्षकको..