मधुबनी ब्युरो । बासोपट्टी थाना पुलिस के द्वारा 1050 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। एसआई सुरेश प्रसाद सिंह के प्रतिवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर यह करवाई की गई है.
बताया गया है कि सूचना मिला कि खौना गांव के ही दो व्यक्ति मिलकर नेपाली व देशी शराब गुप्त जगहो पर रखा है।उक्त सूचना की पुष्टि के प्रशासन मौके पर पहुंचे तो देखा गया कि शराब से भरे हुए जूट के बोरों को छुपा रहे थे।
हालाकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तस्करों को पकड़ने का पूरा प्रयास किया गया।लेकिन मौके से दो व्यक्ति फरार हो गए।वहीं तीसरे तस्कर फेकु सहनी को पुलिस ने मौके पर धर दबोचा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 1050 बोतल शराब को जब्त किया गया है।साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मौके पर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।साथ फरार तस्कर को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।


