मधुबनी ब्युरो । थाना पुलिस ने साहरघाट सीमा के समीप त्रिमूहान व सिमरकोंण के समीप छापेमारी कर 36 सौ बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक पिकअप वैन को जब्त की है. इस क्रम में मौके के फायदा उठा तस्कर भागने में सफल रहा.
मिली जानकारी के अनुसार बेनीपट्टी एसएचओ को गुप्त सूचना मिली थी कि साहरघाट की ओर से त्रिमूहान बसैठ की ओर पिकअप वैन से शराब की बड़ी खेप तस्करी के लिये जा रही है. सूचना के आलोक में थाना पुलिस ने त्रिमूहान के निकट कार्रवाई शुरू की, जिसमें एक पिकअप वैन पर रखे 36 सौ बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की गयी.
इस बाबत पूछे जाने पर एसएचओ अरविंद कुमार ने बताया कि फरार तस्कर की पहचान की जा रही है.


