साहरघाट पुलिस छापेमारी में 900 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

मधुबनी । साहरघाट थाना पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना पर केरवा गांव में एक घर में छापेमारी कर 900 बोतल नेपाली देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान थाना क्षेत्र के केरवा गांव निवसी मांझी यादव के रूप में की गई है।

थानाध्यक्ष सुरेन्द्र पासवान ने बताया कि सोमवार की सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली की केरवा गांव में एक घर मे शराब रखा हुआ है। पुलिस ने सूचना पर संज्ञान लेते हुए एसआई ओटीपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सूचना के आधार पर केरवा गांव निवासी मांझी यादव के घर छापेमारी चार बोरी में छुपा कर रखा 900 बोतल नेपाल निर्मित देशी शराब बरामद किया।

इस दौरान मौके पर मौजूद गृहस्वामी मांझी यादव को हिरासत में लिया। घण्टो गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार धंधेबाज  को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष सुरेन्द्र पासवान ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस छापेमारी दल में पुलिस बल के जवान शामिल थे।

प्रतिक्रिया दिनुहोस

सम्बन्धित समाचार

नेपाल प्रहरी

नागरिकले प्रहरीसँग भरोसा गरुन्, प्रहरीले बर्दीमा गर्व गर्न सकोस् : नवनियुक्त आईजिपी केसी

नागरिकले प्रहरीसँग भरोसा गरुन्, प्रहरीले बर्दीमा गर्व गर्न सकोस् : नवनियुक्त आईजिपी केसी

काठमाडौँ । नवनियुक्त प्रहरी महानिरीक्षक मनोज केसीले नागरिकको सुरक्षा र सम्मानलाई आफूले सदैव सर्वोपरि राख्ने प्रतिबद्धता व्यक्त गरेका छन् । गृह मन्त्रालयमा बुधबार प्रहरी महानिरीक्षकको..