फरार अपराधियों की होगी जल्द गिरफ्तारी – एएसपी सुमन

जयनगर । जयनगर एएसपी सौर्य सुमन ने बासोपट्टी में लगातार हो रही घटना पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि मढिया में हुई घटना आपसी विवाद का है। जहां प्रेम प्रशंग को लेकर मारपीट कर गोलीबारी की घटना हुई है।

जिसमे अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। बांकी फरार एक आरोपी को भी दो दिनों के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही जिस व्यक्ति से देशी पिस्टल खरीदा था, उसकी भी पहचान की जा चुकी है। जल्द वो भी पुलिस की गिरफ्त में होगा। वही बासोपट्टी बाजार में किराना व्यवसायी से लूट पर एक सवाल के जबाब में एएसपी श्री सुमन ने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कुछ सबूत पुलिस के हाथ लगे है कि आरोपी कहा छुपा हुआ है। दो से तीन दिन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।

लगातार हो रही घटना पर एएसपी ने कहा कि जयनगर, बेनीपट्टी व सदर अनुमंडल समेत जिले भर में एक गिरोह सक्रिय रूप से घटना को अंजाम दे रहा है। जिसके उद्भेदन के लिए पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा करेगी। शांति व्यवस्था व अमन चैन के लिए पुलिस प्रतिबद्ध रूप से कार्य कर रही है।

प्रतिक्रिया दिनुहोस

सम्बन्धित समाचार

ताजा समाचार

लोकप्रिय

नेपाल प्रहरी

मधेश प्रदेश प्रहरीका डिआईजी थपलियामाथि योजनाबद्ध बदनामको आरोप

मधेश प्रदेश प्रहरीका डिआईजी थपलियामाथि योजनाबद्ध बदनामको आरोप

काठमाडौं । मधेश प्रदेश प्रहरी कार्यालय, जनकपुरधामले प्रहरी संगठन र कर्मचारीहरूको प्रतिष्ठामा आँच पुर्‍याउने उद्देश्यले विभिन्न माध्यममा प्रकाशित भइरहेको भ्रामक समाचारप्रति गम्भीर ध्यानाकर्षण भएको जनाएको..