पटना ब्यूरो । हरलाखी थाना पुलिस एवं हरिणे एसएसएसबी जवानों की संयुक्त छापेमारी में 53 पोका (बोरी) कपड़ा जब्त की गई है। मंगलवार की सुबह पुलिस एवं एसएसबी जवानो ने हरिणे बाजार स्थित शिवशंकर साह के गोदाम में छापेमारी की है। गोदाम में रखे 53 पोका कपड़ा जब्त कर हरिणे एसएसबी कैम्प में ले जाया गया हैं। एसएसबी जवानों के द्वारा जब्त कपड़ा की सीजर बनाया जा रहा है।
छापेमारी कार्रवाई में पुलिस का नेतृत्व हरलाखी थाना के जेएसआई विनय शर्मा एवं एसएसबी का नेतृत्व हरिणे कंपनी इंचार्ज सह इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार कर रहे थे। हरलाखी थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने बताया की अहले सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि गोदाम में रखे कपड़ा नेपाल ले जाने की तैयारी हो रही है।
सूचना के तुरंत बाद पुलिस ने एसएसबी जवानों की मदद से शिवशंकर साह के गोदाम पर पहुंचा। जहां मोटरसाइकिल एवं साइकिल पर कपड़ा लोड करने की तैयारी चल रहा था। पुलिस के पहुँचते ही गोदाम मालिक शिवशंकर साह सहित तस्कर भागने में कामयाब हो गया।
पुलिस के सहयोग से एसएसबी जवानों ने गोदाम में रखे कपड़ा के सभी 53 पोका जब्त कर ली। जब्त कपड़ा की कीमत भारतीय बाजारों में करीब 25 लाख की आंकी जा रही है। हरिणे कंपनी इंचार्ज सह इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया कि जब्त कपड़ा का सीजर बनाया जा रहा है। जिसके बाद ही कपड़ा का सही मूल्य पता चल पाएगा।
सीजर के बाद कस्टम को सौंप दिया जाएगा। छापेमारी में हरलाखी थाना से जेएसआई विनय शर्मा, ऐएसआई राम प्रवेश प्रसाद, होमगार्ड से रामजीवन यादव, रामचंद्र सिंह, राम प्रसाद सिंह बीएमपी से महिला पुलिस रेणु कुमारी लाताश्री शर्मा, जिलाबल से संगीता कुमारी सहित एसएसबी की ओर से दर्जनों जवान शामिल थे।
गौरतलब हो कि इनदिनों इंडो-नेपाल बॉर्डर कागजी रूप से बंद है। बावजूद तस्कर बोर्डर पर तस्करी करने से बाज नही आ रहे है। दिनप्रतिदिन बॉर्डर पर तस्करी की सामान जब्त होना इसका प्रमाण है। खासकर बॉर्डर पर इनदिनों शराब की तस्करी भी बड़े पैमाने पर की जा रही है।
हरिणे कंपनी इंचार्ज मिथिलेश कुमार ने बताया कि खुली सीमा होने के कारण तस्कर इसका फायदा उठा रहा है। बावजूद समय समय पर कारवाई की जा रही है। बॉर्डर पर तस्करी करने वालो की अब खैर नही है। आज नही तो कल सब पकड़े जा रहे हैं।



