सीमा से एक टेम्पो में ले जा रहे 450 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार

मधुबनी । हरलाखी थाना पुलिस ने 450 बोतल नेपाली देशी शराब व एक टेम्पो के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। दोनों धंधेबाजों की पहचान दरभंगा जिला के यूनिवर्सिटी थाना अंतर्गत भण्डार चौक निवासी मनु कुमार रंजन व सुंदरपुर निवासी किशन कुमार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों धंधेबाज भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित हरिणे गांव से टेम्पो में शराब रखकर इटहरवा पक्की सड़क के रास्ते निकल रहा था।

जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान अन्य पुलिस बल के साथ इटहरवा जाने वाली सड़क पर घेराबंदी की। जहां दोनों धंधेबाज टेम्पो व शराब के साथ पुलिस के चंगुल में फंस गया।

थानाध्यक्ष ने दोनों धंधेबाजों को टेम्पो व शराब के साथ हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों धंधेबाज के विरुद्ध मद्य निषेद उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।

प्रतिक्रिया दिनुहोस

सम्बन्धित समाचार

ताजा समाचार

लोकप्रिय

नेपाल प्रहरी

नागरिकले प्रहरीसँग भरोसा गरुन्, प्रहरीले बर्दीमा गर्व गर्न सकोस् : नवनियुक्त आईजिपी केसी

नागरिकले प्रहरीसँग भरोसा गरुन्, प्रहरीले बर्दीमा गर्व गर्न सकोस् : नवनियुक्त आईजिपी केसी

काठमाडौँ । नवनियुक्त प्रहरी महानिरीक्षक मनोज केसीले नागरिकको सुरक्षा र सम्मानलाई आफूले सदैव सर्वोपरि राख्ने प्रतिबद्धता व्यक्त गरेका छन् । गृह मन्त्रालयमा बुधबार प्रहरी महानिरीक्षकको..