मधुबनी । साहरघाट थाना क्षेत्र के मुखियापट्टी टोल से 1950 बोतल नेपाली शराब के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है। शराब के साथ गिरफ्तार की पहचान मधवापुर थाना के बलवा निवसी दिनदयाल शर्मा व साहरघाट थाना के मुखीयापटी मुसहरी टोल निवासी श्याम यादव के रूप में बताये गए है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह साहरघाट पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक घर मे शराब रखा हुआ है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुदिष्ट शर्मा ने अपने दल बल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर मुखीयापटी टोल पहुंचा।
जहा एक दमकल घर में रखे 585 लिटर व 1950 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद किया। इसके बाद मौके से पूछताछ के लिए गिरफ़्तकर दोनों को हिरासत में लिया। घण्टो पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि मामले में केरवा निवासी रामु महतो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
इस बावत थानाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एक अन्य फरार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


